Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 28 October 2021

_कल है खरीदी का महासंयोग, जानिए गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या बन रही है ग्रहों की स्थिति, 4 ग्रहों का शुभ संयोग देगा महालाभ_

 




. *_⚊⚊⚊⚊✬✥ja sh.hari✥✬⚊⚊⚊⚊_*

*_════════ ✥.❖.✥ ════════_*

🤷🏻‍♀️ *_कल है खरीदी का महासंयोग, जानिए गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या बन रही है ग्रहों की स्थिति, 4 ग्रहों का शुभ संयोग देगा महालाभ_*


*_धनतेरस और दिवाली के पूर्व खरीदारी और नए कार्यों का शुभारंभ करने का दुर्लभ और महासंयोग बन रहा है। इस समय खरीदी गई कोई भी वस्तु अक्षय रहती है और प्रारंभ किया गया कोई भी कार्य निश्चित ही सफल होता है। आओ जानते हैं कि क्या बन रही है शुभ स्थिति और संयोग।_*


🌸 *_गुरु पुष्य क्या है, शुभ फल देने वाले इस नक्षत्र की 25 बड़ी बातें_*


*_1. 677 साल बाद बन रहा ऐसा महायोग : ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वर्तनाम में शनि और गुरु के मकर राशि में रहते हुए गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग इससे पहले 5 नंबर 1344 में बना था। अब 677 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जबकि मकर में शनि और गुरु की युति और गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा।_*

 

*_2. कब से कब तक रहेगा नक्षत्र काल : इस बार 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को गुरु पुष्य का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11:38 तक रहेगा।_*


🪔 *_दिवाली के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग, जानिए 6 खास बातें_*


*_3. बन रहे हैं और कौनसे योग : इस दिन इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्ध योग और रवि योग बन रहा है। सर्वार्धसिद्धि और अमृत सिद्ध योग पूरे दिन रहेगा, जबकि रवि योग प्रात: 06:03 से 09:42 तक रहेगा।_*

 

*_4. 28 अक्टूबर के ग्रहों की युति : पांचांग के अनुसार इस 28 अक्टूबर 2021 के दिन तुला राशि में मंगल और सूर्य की युति है जबकि मकर में शनि और गुरु की युति है। इसके साथ ही कर्क में चंद्र, वृषभ में रा‍हु, वृश्‍चिक में शुक्र व केतु और कन्या में बुध ग्रह का गोचर हो रहा है। मकर में शनि और गुरु की युति और तुला में सूर्य और मंगल की युति है। इस तरह चार ग्रहों का केंद्र में शुभ संयोग बन रहा है।_*


*_दिवाली के दिन रहेगी 4 ग्रहों की युति : पंचांग के अनुसार 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन दिवाली के समय चंद्र, मंगल, सूर्य और बुध तुला में रहेंगे। शनि और गुरु मकर में पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र ग्रह धनु में और राहु ग्रह वृषभ में रहेंगे। लग्न तुला का बन रहा है। माना जा रहा है कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया हैं।_*


🙏 *_महामुहूर्त :_*

🌟 *_अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से दोहपर 12:26 तक रहेगा।_*

✡️ *_विजयी मुहूर्त– दोपहर 01:34 से 02:19 तक रहेगा।_*

💧 *_अमृत काल मुहूर्त : प्रात: 07:02 से 08:48 तक रहेगा।_*

🐃 *_गोधूलि मुहूर्त– शाम 05:09 से 05:33 तक रहेगा।_*

🌅 *_सायाह्न संध्या मुहूर्त– शाम 05:20 से 06:36 तक रहेगा।_*

🗣️ *_निशिता मुहूर्त– प्रात: 11:16 से दूसरे दिन दोपहर 12:07 तक रहेगा।_*


.               *_───※ ·❆· ※───_*

                        🙇🏻‍♀️👣🙇🏻‍♀️

.             *””सदा मुस्कुराते रहिये””*

         *_⊰᯽⊱┈──╌❊╌──┈⊰᯽⊱_*

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot