पुराणों में पूजा के वक्त घी और तेल का दीपक जलाने के बारे में कहा गया है। घर में जब भी पूजा होती है तो दीप जलाए जाए जाते हैं। यहां तक कि दिवाली दीप जलाने का अपना महत्व है, इस त्योहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। दीपक जलाने का मतलब होता है कि अपने जीवन से अंधकार हटाकर प्रकाश फैलाना। प्रकाश प्रतीक होता है ज्ञान का। इसलिए कहा जाता है कि पूजा में दीपक जलाकर हम अंधकार को अपने जीवन से बाहर करते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति पर अग्निदेव प्रसन्न होते हैं और उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों से बचाते हैं। इसके अलावा पूजा में दीपक जलाने के कई फायदे और मान्यताएं बताई जाती हैं। आइए जानते हैं पूजा में दीपक जलाने के फायदे।
आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन 5 बातों का रखें ध्यान
जब आप अपने घर में पूजा करते हैं और पूजा करते समय घी का दीपक जलाते हैं तो इसे अपने बाएं हाथ की ओर रखना चाहिए और अगर आप तेल का दीपक जलाते हैं तो इसे अपने दाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए दीपक जलाने का यह बहुत ही उत्तम उपाय माना गया है।
जब आप दीपक जलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा में टूटे-फूटे दीपक का इस्तेमाल ना करें यह शुभ नहीं माना गया है अगर आप इनका ध्यान नहीं देते हैं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
जब आप अपने घर में दीपक जलाते हैं तो दीपक जलाते समय आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि दीपक को हमेशा भगवान की प्रतिमा के आगे लगाना चाहिए आप भूलकर भी इधर-उधर दीपक ना लगाएं यह अशुभ माना जाता है।
यदि आप अपने घर में पूजा कर रहे हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपकी पूजा जब तक संपन्न ना हो जाए तब तक दीपक बुझना नहीं चाहिए अन्यथा यह अपशकुन होता है।
आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि जब भी आप घी का दीपक जलाएं तो उसमें प्रयोग की जाने वाली रुई सफेद होनी चाहिए और तेल का दीपक जलाते समय लाल धागे की बत्ती उत्तम मानी गई है
No comments:
Post a Comment