Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 1 February 2021

Bure Sapne ke upay : एक बार कर लें ये उपाय, जिदंगी भर नहीं आएंगे बूरे, डरावने स्वप्न



Bure Sapne ke upay : एक बार कर लें ये उपाय, जिदंगी भर नहीं आएंगे बूरे, डरावने स्वप्न


क्या आपको नींद लगते ही बुरे और डरावने स्वप्न आने लगते हैं, जिस कारण नींद ही नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है। अगर आपके या आपके किसी अपने के साथ ऐसा हो रहा है तो केवल एक बार कर लें ये छोटा सा आसान उपाय। इस उपाय के प्रभाव से जीवन भर बूरे और डरावने स्वप्न नहीं आएंगे।

- अगर किसी को नींद नहीं आने की समस्या हो तो सोने से पहले हाथ-पैर धोकर बिस्तर पर बैठ जाये एवं इस मंत्र का मन ही मन 11 बार जप या उच्चारण करने के बाद सो जाये । ऐसा करते ही समस्या दूर हो जायेगी। इस प्रयोग को नियमित करें।

मंत्र

अगस्तिर्माधवश्चैव मुचुकुन्दो महाबल :।

कपिलो मुनिरास्तीक: पंचैते सुखशायिन:।।


2- आद्य शक्ति मां दुर्गा का एक रूप निद्रा यानी की योगनिद्रा भी है। इसलिए सोन से पहले हाथ-पैर धोकर बिस्तर को साफ करके बैठ जाये एवं दुर्गा सप्तशती के इस मन्त्र को 7 या 21 बार पढ़े औऱ फिर सो जाये। कुछ ही दिनों में समस्या खत्म हो जायेगी।

मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।


3- यजुर्वेद के इस मंत्र का 11 बार जप सोने से पहले लेटकर करें।

मंत्र

‘ॐ विश्वानि देव सवितु: दुरितानि परा सुव यद् भद्रं तन्न आ सुव।।


4- यदि किसी को बुरे स्वप्न आते हों तो रात्रि में हाथ-पैर धोकर अपने बिस्तर पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके इस मन्त्र का 21 बार उच्चारण या जप करने से डरावने स्वप्न आने बंद हो जाएंगे।

मंत्र

वाराणस्यां दक्षिणे तु कुक्कुटो नाम वै द्विज:।

तस्य स्मरणमात्रेण दु:स्वप्न सुखदो भवेत्।।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot